
खटीमा – खटीमा मार्ग पर वार्ड संख्या छह में बीते कल यानी मंगलवार रात एक सुनार, उसकी मां और नानी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया…घटना की खबर मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची…आपको बता दें कि सुनार की मां और नानी के शव घर से बरामद हुए, तो वहीं सुनार और उसके ममेरे भाई के शव डेढ़ किमी दूर देवहा नदी किनारे झाड़ियों में मिले हैं…मिली जानकारी के अनुसार घर की तिजोरी से जेवरात और नकदी गायब होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या लूट के इरादे से की गई है… और पुलिस कि माने तो इसे चोरी मामला बताया जा रहा है…