
उत्तराखंड – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड पहुंच रहे हैं…जहां पहुंच कर वह 17547 करोड़ की सौगात देंगे…आपको बता दें कि आज वह हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले 14127 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे…इस दौरान पीएम 3420 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे… इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के कई बड़े नेता हल्द्वानी पहुंच गए हैं…