
देहरादून – राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में आज यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच सकता है…. जिसके चलते रात को होने वाली ठंड बढ़ सकती है… हालांकि शनिवार की सुबह धूप खिली रही, लेकिन धूप में गरमाहट न के बराबर रही… बता दे कि शुक्रवार को ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहे…. तो वहीं मौसम विभाग ने आज सभी क्षेत्रों में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक कम तापमान रहने का अनुमान जताया है… साथ हीं शीतलहर की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया है….



