
देहरादून- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्स कमान्द में उत्तराखण्ड सौर उर्जा नीति -2013 के अन्तर्गत रुपये 1 करोड़ 92 लाख की लागत से स्थापित ” ग्रिनोसिस एनर्जी सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड ” 400 किलोवाट सोलर पावर प्लान्ट का उद्घाटन किया… जानकारी देते हुए जिला परियोजना अधिकारी उरेडा मदन मोहन डिमरी ने बताया कि यूपीसीएल के आरपीओ के दायित्वों की पूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सौर ऊर्जा नीति- 2013 की टाईप-1 श्रेणी के अन्तर्गत ग्रिड कनेक्टेट सोलर पावर प्लान्ट लाभार्थी विपिन तोमर की 22 नाली भूमि पर रुपये 1 करोड़ 92 लाख की लागत से स्थापित किया गया है…साथ ही बताया कि इस योजना में लाभार्थी द्वारा दो तरह के अनुदान में से एक का चयन किया जा सकता है…



