Homeराज्यउत्तराखण्डजल-जीवन मिशन: पीएम मोदी ने महिलाओं से की बात, जानिए क्या कुछ...

जल-जीवन मिशन: पीएम मोदी ने महिलाओं से की बात, जानिए क्या कुछ कहा…

मसूरी में जल जीवन मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल क्यारकुली भट्टा ग्राम के प्रधान कौशल्या रावत से वार्ता की….जिसमे उन्होंने जल जीवन मिशन के तहतग्राम प्रधान कौशल्या रावत से जानकारी ली । कौशल्या रावत ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम के प्रत्येक घर में नल और जल की व्यवस्था की गई है वहीं गांव में पेयजल की आपूर्ति होने के बाद 35 लोगों द्वारा होमस्टे बनाए गए हैं |

जिसमें पर्यटक लगातार आ रहे हैं वही गांव को शत प्रतिशत वैक्सीन लगाया जा चुका है जिसको लेकर प्रधानमंत्री ने खुशी जताई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मसूरी के क्यार कुली ग्राम ने देश के लिए  मिसाल कायम की गई है जहां जल के आने से गांव में पर्यटन व्यवसाय बढ़ा है वहीं पलायन को रोकने में भी काफी मदद मिली है और यह गांव पूरे उत्तराखंड के लिए मिसाल के तौर पर काम करेगा वही गांव में 18 से ऊपर सभी को दो डोज़ वैक्सीन लगाए जाने की बात सुनकर काफी खुशी जाहिर की। उन्होंने गांव की काफी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि कोई भी योजना बिना जन सहभागिता के सफल नहीं हो सकती है वह देश के कई प्रदेशों में जल जीवन मिशन के तहत बेहतर काम किया है और पूरे देश में हर घर नल हर घर जल 2024 का जो लक्ष्य दिया है वह पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

मसूरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम प्रधान कौशल्या रावत से वर्चुअल वार्ता होने पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रशंसा करने पर अधिकारियों ने खुशी जाहिर की… जिसको लेकर उत्तराखंड पेयजल सचिव नितेश झा, जिला अधिकारी डॉ राजेश कुमार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खुशी जाहिर करें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत क्यारकुली भट्टा ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना सफल हुई और उसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की उन्होंने कहा कि गांव में पेयजल उपलब्ध होने के बाद गांव पर्यटन व्यवसाय से भी जुड़ गया है और यहां पर करीब 35 होमस्टे स्थापित हो गए हैं जिससे गांव में रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि गांव 100 प्रतिशत वैक्सीन का काम भी हो गया है जिसकी प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की। उन्होंने कहा कि जल्द वह अन्य ग्राम के लोगों का मसूरी क्यार कुली ग्राम का दौरा करायेगे जिससे कि अन्य गा्रम के लोग भी क्यारकुली गांव से सीख ले सके और जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल उपलब्ध करा सके।

ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने कहा कि आज वह बहुत खुश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करना उनके लिए सपने जैसा था परंतु ग्रामीणों के सहयोग से जल जीवन मिशन योजना को क्रियान्वित करने में मिली सफलता के कारण हुआ है उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular