Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर : 40 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने आरोपी को किया...

रामनगर : 40 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…..

रामनगर : कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसमें कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान जसपुर उधम सिंह नगर निवासी सलीम अहमद पुत्र शरीफ अहमद को गिरफ्तार करते हुए, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 40 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत ₹40000 से अधिक बताई जा रही है । कोतवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है तथा पुलिस का नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular