Homeराज्यउत्तराखण्ड‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्यः डाॅ. धन...

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्यः डाॅ. धन सिंह रावत

dhan singh rawatदेहरादून: सूबे के प्रत्येक विद्यालय ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस विशेष कार्यक्रम का सभी विद्यालयों में डिजिटल माध्यम से प्रसारण किया जायेगा। जहां पर कक्षा-6 से आगे की छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश दे दिये गये हैं।

6 फरवरी को ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण होगा आयोजित 

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेशभर के विद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का वृहद स्तर पर आयोजन किया जायेगा। इस विशेष कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी देशभर के छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

उन्होंने कहा कि आगामी 6 फरवरी को सुबह 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण के माध्यम से देशभर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधे संवाद करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री छात्रों को न सिर्फ तनाव मुक्त परीक्षाओं का मंत्र देंगे बल्कि उन्हें चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव भी देंगे।

विभागीय अधिकारियों को निर्देश, विद्यालयों में कार्यक्रम का हो सीधा प्रसारण

डाॅ. रावत ने बताया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के इस संस्करण का प्रसारण प्रदेश के सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से किया जायेगा। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों के विद्यालयों में कार्यक्रम के प्रसारण की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। ताकि कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के समस्त छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक प्रधानमंत्री के संवाद को देख व सुन सके। डाॅ. रावत ने उक्त कार्यक्रम का प्रसारण टीवी के अतिरिक्त एजुसेट व इंटरनेट एक्सेस डिवाइस पर भी देखने की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

8 लाख अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों ने किया पंजीकरण

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 9वें संस्करण के लिये प्रदेशभर के 8 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षकों ने रिकाॅर्ड संख्या में अपना पंजीकरण करवाया है। जिसमें विभिन्न जनपदों में 7 लाख 37 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 53149 शिक्षकों व 14512 अभिभावकों ने उक्त कार्यक्रम के लिये अपना पंजीकरण कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments