
देहरादून। राजकीय वाहन चालक महासंघ ने अपना आंदोलन प्रारंभ कर दिया है। अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रारंभिक आंदोलन के माध्यम से वाहन चालक महासंघ ने शासन-प्रशासन को सचेत किया है। राजकीय वाहन चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एआर शर्मा का कहना है कि चालक अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। हम सब काली पट्टी बांध कर अपने वाहन चलाएंगे लेकिन यदि मांगों पर गौर नहीं किया गया तो 12 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ हो सकता है। इसके लिए प्रत्येक विभाग में गेट मीटिंग की जाएगी। 7 जून को राजकीय चालक महासंघ द्वारा गेट मीटिंग की जाएगी।