
देहरादून। अब ट्रैफिक का पाठ स्कूली बच्चे पढ़ाएंगे। ट्रैफिक पुलिस तथा मॉड बॉक्स खिलाड़ियों के द्वारा व्यस्त चौराहों पर नागरिक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बॉक्सिंग के दस्ताने पहने बच्चे शालीनता से ट्रैफिक नियमों की जानकारी देंगे। इसके लिए कुछ स्लोगन भी जारी किए गए हैं। इन स्लोगनों को तख्तियों पर लेकर बच्चे ट्रैफिक लाइट के आसपास खड़े होकर सभी वाहनों को सचेत करेंगे और ट्रैफिक नियमों के पालन की अपील करेंगे। ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए इसी तरह की अपील आज बुधवार को प्रारंभ की गई। यह अपील देहरादून के घंटाघर, दिलाराम बाजार, दर्शन लाल चौक तथा अन्य कई चौराहों पर की गई।
इस अवसर पर बच्चों की तरफ से की गई इस अनूठी पहल का यात्रियों पर विशेष प्रभाव पड़ा और उन्होंने बच्चों से ट्रैफिक का पाठ पढ़ा। कई स्थानों पर ट्रैफिक कर्मियों की सेवा के लिए उनको प्रदूषण मास्क, पानी की बोतल आदि बांटेंगे ताकि यातायात व्यवस्था को और सुचारू बनाया जा सके। बच्चों के इन प्रयासों से आम यात्रियों में जागरूकता बढ़ी है ऐसा विभाग का मानना है। लोगों ने इस व्यवस्था का लाभ उठाया और जागरूकता के माध्यम से यातायात व्यवस्था सुचारू करने में शासन-प्रशासन की मदद की।