Homeसमाचार7 नयी घोषणाएं! किसानों और शादी वाले घरो को राहत....

7 नयी घोषणाएं! किसानों और शादी वाले घरो को राहत….

1.सब्जियों के थोक व्यापारी अब 50 हजार रुपये प्रति हफ्ता तक निकाल सकते हैं.

2.जिन किसानों को माल की कीमत चेक या इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मिली है वो उस पेमेंट से हफ्ते में 25 हजार रुपये निकाल सकते हैं.

3.फसल बीमा की किश्त जमा कराने की समय सीमा 15 दिन बढ़ा दी गई है.

4.सरकार कर्मचारी (ग्रुप सी) दस हजार रुपये तक की सैलरी एडवांस निकाल सकते हैं. यह अगले महीने उनके खातों में मैनेज कर दी जाएगी.

5.जिन किसानों को क्रॉप लोन मिला है, उन्हें अपने खातों से हर हफ्ते 25 हजार रुपये प्रति हफ्ता निकालने की सहूलियत मिलेगी ताकि वे बीज और खाद आदि खरीद सकें.

6.जिनके परिवार में शादी है वे 2.5 लाख रुपये निकाल सकेंगे. यह उन अकाउंट से निकाले जा सकते हैं जो KYC (Know your customer) के तहत आते हैं. दरअसल, नोटबंदी के चलते शादी वाले परिवारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

7.शुक्रवार से बैंकों में एक व्यक्ति 4500 की जगह 2000 रुपये तक ही एक्सचेंज कर पाएगा. आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने 500 और 1000 के नोट बदलवाने का मौका मिल सकेगा.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular