
देहरादून- बीजेपी अपने स्थापना दिवस यानी 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पकवाड़ा दिवस मना रहे हैं…. वहीं केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज को हर एक दिन जनता के सामने रख रही है….इसी को लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने पत्रकार वार्ता की…इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एससी, एसटी, और ओबीसी के वर्गों के लिए महत्वपूर्ण काम किए हैं… उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का मूल्यांकन ठीक तरीके से नहीं किया…साथ ही कहा कि डॉक्टर अंबेडकर को पार्लियामेंट जाने से कांग्रेस ने रोका था… उन्होंने कहा कि नेहरू नहीं चाहते थे कि डॉक्टर अंबेडकर संविधान सभा में रहे… नरेश बंसल ने कहा कि संविधान सभा में उन्हें महात्मा गांधी के आग्रह पर जगह मिली…साथ कहा कि डॉ आंबेडकर अखंड भारत के पक्षधर थे, और वह विभाजन नहीं चाहते थे….उन्होंने इसको लेकर जिन्ना का भी विरोध किया था… इसके साथ हीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार में बाबासाहेब को कोई सम्मान नहीं दिया, जब केंद्र में मोदी सरकार बनी तब साल 2015 में डॉक्टर अंबेडकर को सम्मान मिलना शुरू हुआ…इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने डॉक्टर अंबेडकर को वोट बैंक के लिए हमेशा इस्तेमाल किया है, और ओबीसी को संवैधानिक दर्जा देने के लिए मोदी सरकार ने ही पहल की… जनजातियों के विकास के लिए 4 फीसद बजट में बढ़ोतरी की गई ….