
हरिद्वार- योग नगरी हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र की एक बड़ी औद्योगिक इकाई की पार्किंग में खड़े एक ट्रक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया… चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर उसमें लगे जीपीएस सिस्टम को निकाल कर मौके पर ही फेंक गए…घटना की खबर मिलते हीं सिडकुल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है…आपको बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित ओल्ड आईटीसी पार्किंग में खड़े एक ट्रक को चोरों ने निशाना बनाया…जिसके दौरान चोरों ने ट्रक में लगे ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम को ही निकाल दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए… सिडकुल थाना पुलिस को इस बात की जानकारी फैक्ट्री में अपना ट्रक चलाने वाली दिल्ली की एक फर्म की ओर से मिली…मामले में थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि जीपीएस सिस्टम निकालकर वाहन चुराने का यह पहला मामला है… आमतौर पर जीपीएस सिस्टम को वाहन में ऐसे स्थान पर रखा जाता है, जो आसानी से किसी की नजर में ना आए… इसे सिर्फ वही आदमी जानता है, जो ट्रक चलाता है, या फिर ट्रक पर जिस का आना-जाना लगा रहता है…फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है….