Sunday, March 1, 2026
Home Uncategorized बदले बदले सुर…..

बदले बदले सुर…..

Deepika-Padukone3बॉलीवुड अभिनेत्री का दीपिका पादुकोण आजकल सातवें आसमान पर उड़ रही है। बॉलीवुड में लगातार हिट देने वाली दीपिका अब हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही है। जिसके चलते दीपिका ने फिल्म में काम करने की फीस भी बढ़ा दी है। हाल में ही पद्यमावती फिल्म को साइन किया है जिसमें उन्होंने काम करनी की फीस 12.65 करोड़ फाइनल की है।

इससे पहले दीपिका ने फिल्‍म ‘गोलियो की रासलीला रामलीला’ के लिए 1 करोड़ की फीस ली थी. वहीं ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सात करोड़ की फीस ली थी. ऐसा कहा जा रहा है कि ‘पद्मावती’ के लिए दीपिका को आखिरी ऑफर 11 करोड़ दिया था और इस तरह टैक्‍स मिलाकर उनकी पूरी फीस 12.65 करोड़ हो गई है.

आपको बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने फिल्‍म ‘मिले ना मिले हम’ के लिए 5 करोड़ लिये थे, प्रियंका चोपड़ा ने ‘प्यार इम्पोसिबल’ के लिए 6 करोड़ लिये थे और करीना कपूर ने ‘गोलमाल 3’ के लिए 7 करोड़ लिये थे. ऐसे में दीपिका सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली अभिनेत्र बन गईं हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2