Homeराष्ट्रीय4 साल की मासूम 6 दिन बाद पड़ोसी के घर मिली, हाल...

4 साल की मासूम 6 दिन बाद पड़ोसी के घर मिली, हाल जानकर आपकी भी रूह कांप उठेगी!

मऊ:  उत्तरप्रेदश के मऊ जिले से एक दिल देहेला देने वाली घटना सामने आयी है जिसे पढ़ कर आपका  इंसानियत पर से भरोसा ही उठ जायेगा.. आखिर हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है.   दरअसल, उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के एक क्षेत्र में उस वक्त बवाल मच गया, जब वहां एक घर में किसी लाश के जलने की दुर्गन्ध आने लगी . जब लोगो ने दुर्गन्ध वाली जगह का पता लगाया तो वहां एक मासूम का शव जलता देख उनके पांव तले से ज़मीन ही खिसक गयी.  11 नवम्बर के दिन चेहल्लुम के एक मोहल्ले में रहने वाले वारिस हुसैन की चार साल की मासूम बच्ची इश्मत जेहरा घर से गायब हो गयी थी. परिवार वालो ने उस बच्ची को आस पास हर जगह तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली. आखिरकार उन्होंने बच्ची की गुमशुदा रिपोर्ट पुलिस थाणे में दर्ज़ करवा दी. पुलिस ने मामले की जांच उसी दिन शुरू कर दी थी लेकिन फिर भी वह बच्ची उन्हें कहीं नही मिली. आपको ये जानकर हैरानी होगी की वारिस हुसैन की बच्ची को खोये हुए छह दिन बीत गये थे लेकिन, उसका कहीं भी कोई पता नहीं चल पा रहा था. आखिरकार, कल सुबह जब गाँव में शव जलने की दुर्गन्ध फ़ैली तो वारिस ने पड़ोसी बद्री सेठ के घर झाँका. वहां अपनी बच्ची के शव को जलता देख उसके होश उड़ गये.

बच्ची के शव को जलता देख पूरे इलाके के लोग गुस्से में पागल हो गये. उन्होंने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार हत्या का सुनते ही पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँच गयी और बद्री सेठ और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया.

एसपी ललित ने जानकारी देते हुए कहा कि चार दिन पहले इशरत को घर से किसी ने किडनैप कर लिया था. उसके बाद वह बच्ची की तलाश में जुड़ गये थे. लेकिन आज उन्होंने बच्ची का शव वारिस के पडोस में ही संदिग्ध स्थिथि में बरामद कर लिया है. साथ ही ललित ने बताया कि उन्होंने दोनों बाप बेटों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की करवाई शुरू कर दी है. जल्द से जल्द दोनों को सज़ा मिल पायेगी.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular