Homeअध्यात्म30 अगस्त राशिफल, इन राशि को आज हो सकता है नुकसान....

30 अगस्त राशिफल, इन राशि को आज हो सकता है नुकसान….

मेष :- व्यवसाय में विस्तार की योजना पर अमल करेंगे। मकान-वाहन के दस्तावेजों में सावधानी बरतें। सौदेबाजी अथवा बौद्धिक चर्चा में आप मौनव्रत धारण करके पूरा खेल मौन होकर देखेंगे तो फायदे में रहेंगे।

वृष :- आपको अनिद्रा और बैचेनी का सामना करना पड़ सकता है। असमंजस में आप गलत निर्णय लेंगे अथवा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तब वैचारिक उथल-पुथल के कारण दिक्कत हो सकती है। आप किसी धोखाधड़ी का शिकार न बनें, सतर्कता बरतें। कोर्ट केस के मामले में आपके लिए निर्णय संतोष कारक नहीं होगा।

मिथुन :- सरकारी कामकाज में परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। घर में शुभ कार्यों के ऊपर खर्च होगा। भाई-बहन के साथ संबंधों में दरार की आशंका है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी।

कर्क :- आज आप को कही  कहीं से पुराना उधार दिया हुआ धन प्राप्त होगा। बेरोजगार होंगे तो नौकरी मिलने का योग हैं। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई के लिए या फिर करियर के लिए कॉलेज तथा योग्य क्षेत्र तय कर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखिएगा।

सिंह :- अनैतिक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। धन की तंगी महसूस कर सकते हैं। मध्याह्न के बाद का समय अनुकूल रहेगा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आमोद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों से संभलकर रहिएगा। विदेश में रहने वाले संबंधियों के समाचार प्राप्त होंगे।

कन्या :- आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों और स्नेही-जनों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे, आज अपनी वाणी पर संयम रखें। धन की तंगी हो सकती है।

तुला :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-कीर्ति में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक :- लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा l

धनु :- भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्च होगा। माता से लाभ होगा। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। नए काम की शुरुआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट में तकलीफ हो सकती है।

मकर :- परिजनों के साथ पारिवारिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। मित्रों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आज भाग्यवृद्धि का योग है l  आज कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे।

कुंभ :- मानसिकरूप से व्यग्रता रहेगी। प्रसाधनों के पीछे स्त्रियों का धन का व्यय होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा। विद्या प्राप्ति के लिए समय अच्छा है। परिजनों को आपसे असंतोष हो सकता है। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा l आज आपका मन प्रफुल्लित रहेगा वाणी पर संयम रखिएगा। धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा।

मीन :- किसी के विवाद में न पड़े और अपना मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थता का अनुभव करेगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular