Homeराष्ट्रीय3 अक्टूबर को रोहतांग अटल टनल खुलेगी, फर्राटा भरेंगे वाहन......

3 अक्टूबर को रोहतांग अटल टनल खुलेगी, फर्राटा भरेंगे वाहन……

हिमांचल –  सीएम जयराम ने बुधवार को लिया अटल टनल के उद्घाटन समारोह की तैयारियों का जायजा, समारोह में शिमला आएंगे पीएम मोदी ।
सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण अटल टनल का उद्घाटन करने के लिए 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी रोहतांग आएंगे।  लाहौल -स्पीति की महत्वपूर्ण परियोजना के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम जय राम ठाकुर ने केलांग में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लम्बे इन्तजार के बाद लाहौल घाटी के लिए अटल टन्नल बनकर तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल सामरिक दृष्टि से राष्ट्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सुरंग के बनने से लाहौल-स्पीति जिला के आर्थिक, सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल के निर्माण से कृषि, पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र में व्यापक विकास योजनाएं आरम्भ की जाएंगी, जिनसे पूरे जिले की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि अटल टन्नल बनने से पहले लाहौल घाटी लगभग छः माह तक आवाजाही के लिए बंद रहती थी परन्तु अब लाहौल घाटी के लोगों को वर्षभर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सुरंग के निर्माण से लाहौल के लोगों का वर्षों का सपना साकार हुआ है और पूरे क्षेत्र में विकास के प्रति नये उत्साह का संचार हुआ है। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकण्डा, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू भी उपस्थित थे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular