Homeराज्यउत्तराखण्ड25 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य, सभी वर्गों को तिरंगा...

25 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य, सभी वर्गों को तिरंगा अभियान के तहत प्रेरित किया जा रहा: सीएम धामी

देहरादून – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लगातार रूपरेखा तैयार की जा रही है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अलग-अलग वर्गों के साथ बैठक की, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।

जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ बैठक की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संबित पात्रा भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिसमें भाजपा ने 25 लाख घरों में तिरंगा लहराने का लक्ष्य का है। वही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तिरंगा विक्रय केंद्र स्थापित किया किया गया है।

जहां से एक तिरंगा 25 का दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी वर्गों को तिरंगा अभियान के तहत प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें स्कूल संचालकों से लेकर प्रबुद्ध जन लोगों को लिया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular