Homeअध्यात्म24 अक्टूबर : आज का राशिफल- वित्‍तीय स्थिति रहेगी कमजोर.

24 अक्टूबर : आज का राशिफल- वित्‍तीय स्थिति रहेगी कमजोर.

1.मेष राशि
आय के साधनों का विस्‍तार होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। खानपान सही रहेगा।

2.वृषभ राशि
व्‍यापारियों के लिए दिन अच्‍छा रहेगा। प्रमोशन हो सकता है। करीबी मित्र से सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और आपकी सेहत भी आपका साथ देगी।

3.मिथुन राशि
आर्थिक हानि होने की संभावना है । सेहत से समझौता न करें। आलस्‍य का अनुभव करेंगे पर यात्रा से लाभ के योग हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें, आपके कार्य संपन्‍न होंगे।

4.कर्क राशि
कर्ज संबंधी मामलों में मदद व सफलता प्राप्‍त हो सकती है। मकान, वाहन सुख प्राप्‍त होगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी ।

5.सिंह राशि
कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता। शत्रु काम में विघ्‍न डालने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्‍छा रहेगा। प्रेम का इजहार करने के लिए समय उपयुक्‍त है परन्तु सेहत पर ध्‍यान दें।

6.कन्या राशि
वित्‍तीय स्थिति डांवाडोल रहेगी। पारिवारिक सदस्‍यों के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। किसी महिला का कार्य में सहयोग लेना लाभदायक होगा ।

7.तुला राशि
लोग आपके व्‍यक्तित्‍व की तरफ आकर्षित होंगे। उच्‍च पद प्राप्‍त होने की संभावना है। जमीन जायदाद से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है। यात्रा लाभदायक।

8.वृश्चिक राशि
स्‍वयं को उपेक्षित महसूस करेंगे। कार्यभार की थकान से चिढ़चिढ़ापन रहेगा पर जीवनसाथी का साथ आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। वित्‍तीय स्थिति सामान्‍य रहेगी।

9.धनु राशि
मन अतिप्रसन्‍न रहेगा। आपके सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूर्ण होंगे। दोस्‍तों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नवीन वस्‍त्र, आभूषण खरीदने का मन बन सकता है।

10.मकर राशि
किसी से विवाद हो सकता है और फि‍जूलखर्च से बचें। व्‍यापार व्‍यवसाय में प्रतिस्‍पर्धा से निराशा मिल सकती है। दांपत्‍य संबंधों में कटुताहोगी पर आत्‍मबल से विजय प्राप्‍त होगी।

11.कुंभ राशि
किसी की मदद करना पड़ सकती है। इच्‍छानुसार कार्य करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने करीबी मित्र से मिलकर मन अतिप्रसन्‍न रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा।

12.मीन राशि
सरल स्‍वभाव रखने से कार्यों में सफलता मिलेगी । वाणी में मधुरता बनी रहेगी। भ्रमण मनोरंजन मेंं समय व्‍यतीत होगा। प्रवास संभव।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular