Homeराज्यउत्तराखण्ड23 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, कल होगी विधानमंडल...

23 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, कल होगी विधानमंडल दल एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक….

देहरादून- 23 अगस्त से प्रारंभ होने वाले आगामी मानसून सत्र की कार्यवाही को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में 19 अगस्त ( वृहस्पतिवार) को विधानमंडल दल के नेताओं एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की गई है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत किया है कि 19 अगस्त को 3:30 बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक एवं 4:00 बजे कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी।बैठक के दौरान पांच दिवसीय मानसून सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्यों को लेकर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही अग्रवाल ने कहा कि दलीय बैठक के दौरान उनके द्वारा पक्ष एवं विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए पूर्ण रुप से सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular