
देहरादून। कुमाऊं दौरे पर गये वित्त मंत्री श्री प्रकाश पंत जी ने पिथौरागढ़ आदर्श राजकीय इन्टर कॉलेज आठगाँव शिलिंग में कृषि विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान भाजपा आठगाँव शिलिंग द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा। इस दौरान काश्तकारो को कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराएं गए आधुनिक उपकरणों, पौधों को आवंटित किए। हमारी सरकार ने किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत सरकार द्वारा 5 निर्णय लिए है ।प्रत्येक किसान की आय को दुगना करने के लिए समय पर बीज व पौध उपलब्ध कराना है। किसान के उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित सरकार करेगी । तीसरा महत्वपूर्ण कार्य किसानों को न्यूनतम कीमत पर रासायनिक खाद एवं आधुनिक उपकरणों को उपलब्ध कराना है। चौथा निर्णय सरकार द्वारा 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रुप मे विकसित करने का लक्ष्य रखा है। कम ब्याज पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
2022 तक करेंगे किसानों की आय दोगुना : प्रकाश पंत
RELATED ARTICLES