Homeअध्यात्म2018 में इन 5 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे शनि देव, और...

2018 में इन 5 राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे शनि देव, और इन राशियों पर रहेगी टेढ़ी नज़र!

न्याय के देवता माने जाने वाले शनिदेव के दंड से हर कोई डरता है, किंतु ईमानदार और परोपकारी जीवन जीने वालों को शनिदेव कष्ट की बजाय खुशियां देते हैं। वर्ष 2018 में मेष राशि पर शनि की ढैय्या होगी, इसलिए इन्हें विशेष सावधानी से रहने की आवश्यकता है, वहीं अन्य राशियों पर भी शनि की ख़ास दृष्टि होगी। जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा इस साल शनि का असर….

मेष
आपकी राशि पर इस वर्ष शनि की ढैय्या शुरु हो जाएगी। आप पर शनि की बुरी दृष्टि रहेगी, ऐसे में विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

वृष
वृष राशि के लोगो के लिए शनि की दृष्टि से यह साल कुछ खास नहीं रहेगा। शनि के प्रभाव से आपके काम बनते-बनते बिगड़ेंगे। इस साल आपको कई कामों में कुछ न कुछ खोना पड़ सकता है।

मिथुन
इस साल मिथुन राशि पर शनि की विशेष कृपा रहेगी और इसके काम बनेंगे। हालांकि बीच के महीनों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन शादी करने वाले युवक युवतियों के लिए ये साल बेहद खास रहेगा।

कर्क
कर्क राशि के लिए ये साल शनि की दृष्टि से अच्छा रहेगा। इसमें लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। लेकिन अपने पार्टनर के प्रति आपको सजग रहने की जरूरत है। आपके प्रेम संबन्धों में झगड़े भी हो सकते हैं।

सिंह
सिंह राशि पर शनि का प्रभाव पिछले काफी समय ये मंडरा रहा था तो वो संकट दूर हो जाएगा। इस साल आप बड़ी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कन्या
शनि के कारण कन्या राशि वालों को काम में बाधाएं आएंगी, नया कार्य शुरु करना हो तो आवश्यकता से अधिक मेहनत लगेगी । वजह के विवादों से बचें।

तुला
तुला राशि पर शनिदेव सेहत के मामले में खासे इनायत बरसाएंगे। पर सकारात्‍मक परिणाम पाने के लिए धैर्य रखे ।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को इस वर्ष शनि के कारण कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सब्र रखना होगा इसके बाद ही कुछ हासिल होगा। सेहत और रोजगार में थोड़ी भी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।

धनु
शनि के प्रभाव से इस साल आप बीमार हो सकते हैं और आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। आप जो बिजनेस करने की सोच रहे हैं वो अस्थिर हो सकता है।

मकर
शनि आपके राशि-ग्रह हैं जिसका इस वर्ष आपको कुछ क्षेत्रों में लाभ भी मिलेगा तो कई बार इस कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रह सकता है और आपको शांति की आवश्य कता होगी। बहुत सारी यात्राएं करनी पड़ेगी और आपको धन की कमी नहीं होगी।

कुंभ
कुंभ राशि पर शनि का प्रभाव मिला जुला रहेगा। गढ़े मुर्दों को उखाड़ने से बचें, आर्थिक स्थिति पहले से अच्‍छी हो जाएगी। पुराना झगड़ा समाप्‍त हो सकता है।

मीन
मीन राशि पर आय के मामले में शनि का प्रभाव शानदार रहेगा। मीन राशि वालों की आय में काफी बढ़ोत्तरी होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular