Homeअध्यात्म20 नवम्बर राशिफल: यात्रा के दौरान खतरा.

20 नवम्बर राशिफल: यात्रा के दौरान खतरा.


जानते हैं आज आपकी राशियां क्या बताती हैं आपके बारे में –
1 मेष राशि
आज अपने कामकाज में जोखिम न उठाये। आलस्‍य व थकान हो सकती हैं पर सेहत अच्‍छी रहेगी। आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा।

2 वृषभ राशि
आर्थिक तंगी रह सकती है वहीं धन में आय से अधिक व्‍यय हो सकता है। परिवार के लिए कुछ अच्‍छा करने की चाह बनेगी। पति पत्‍नी के मध्‍य सामंजस्‍य रहेगा।

3 मिथुन राशि
आप जो भी करेंगे वह अच्‍छा व शानदार होगा। रुका पैसा पुन : प्राप्‍त होगा। मनचाहा कार्य पूर्ण होगा। बुजुर्गों का पूर्ण आशीर्वाद व स्‍नेह मिलेगा। मित्रों के साथ और दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

4 कर्क राशि
व्‍यावसायिक यात्रा आर्थिक लाभ से पूरी होगी साथ ही दूसरों की मदद करेंगे। भूमि, भवन से संबंधित कार्य संपन्‍न होंगे।  संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

5 सिंह राशि
कार्य का भार बढ़ेगा। परिवार में आपका महत्‍व बढ़ेगा। पति पत्‍नी के मध्‍य प्रेमभाव बढ़ेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे।

6 कन्या राशि
नए संपर्क बनेंगे जो भविष्‍य में आर्थिक लाभ व सम्‍मान दिलाएंगे। मन प्रसन्‍न रहेगा। मन की बात किसी मित्र से साझा करेंगे। जायदादा संबंधी विवाद हो सकता है।

7 तुला राशि
आपसी झगड़ों से बचें। संतान की चिंता हो सकती है। साहसिक फैसलों के कारण सफलता मिलेगी। परिवार में किसी के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता हो सकती है।

8 वृश्चिक राशि
आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। ससुराल पक्ष से लाभ प्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खरीदारी में व्‍यस्‍तता रहेगी। मेहमानों का आगमन होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी।

9 धनु राशि
कोर्ट कचहरी के काम बनेंगे। आत्‍मविश्‍वास में बढ़ोतरी होगी। व्‍यापार व नौकरी में अनुकूल परिणाम आएंगे। संतान संबंधी चिंता रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

10 मकर राशि
आप अपनी प्रतिष्‍ठा का लोहा मनवाने में सफल होंगे। पूर्ण ऊर्जा व जोश से भरे रहेंगे। किसी अधीनस्‍थ कर्मचारी की मदद करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में कमी हो सकती है । घर में वातावरण सुखद रहेगा।

11 कुंभ राशि
मित्रों की सलाह से कोई बड़ा कार्य बनेगा। नए रिश्‍तों में बंध सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अत्‍यधिक सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का स्‍वास्‍थ्‍य चिंता का कारण बनेगा।

12 कुम्भ राशि
मानसिक तनाव बढ़ेगा इसलिए दूसरों के मामले में कम पड़ें। पत्‍नी से कोई विशेष सलाह लेंगे जो अर्थ लाभ में सहायक होगी। धर्म के प्र‍ति आस्‍था बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments