Homeअध्यात्म2 दिसंबर : आज का राशिफल- धन प्राप्ति के प्रयास होंगे सफल!

2 दिसंबर : आज का राशिफल- धन प्राप्ति के प्रयास होंगे सफल!

 

1 मेष राशि
किसी नेता या बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। घर परिवार में कोई शुभकार्य की सम्भावना बनेगी। धनलाभ होगा और आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। यात्राएं सफल होंगी।

2 वृषभ राशि
व्‍यापार व्‍यवसाय निवेश में साझेदारी से फायदा होगा। समय आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत भी साथ देगी ।

3 मिथुन राशि
बिगड़े कार्य सुधर सकेंगे। आपके हितैषी समय आने पर आपकी मदद करेंगे। व्‍यापार व्‍यवसाय में परिवर्तन कर सकते हैं। धन के लिए प्रयास करे, सफल होंगे। सेहत से समझौता न करें।


4 कर्क राशि
भूमि, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का श्रम व मेहनत सफल होगी। अकलपन हो सकता है पर मित्रों का सहयोग बना रहेगा। यात्रा से बचें ।

5 सिंह राशि
कुछ अच्‍छे लोगों से मुलाकात हाे सकती है। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है । पुरानी खराब आदतों में सुधार करें। सेहत में गड़बड़ हो सकती है।

6 कन्या राशि
सकारात्‍मक विचार बनेंगे । निवेश लाभकारी साबित होगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा। पुराने मित्र या व्‍यापार से धोखा हो सकता है। दांपत्‍य जीवन मधुर रहेगा।

7 तुला राशि
सरकारी कार्य में प्रगति होगी । धन कमाने के लिए कहीं बाहर जा सकते है। घर में मेहमानों का शुभागमन मन को प्रसन्‍नता देगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

8 वृश्चिक राशि
नौकरी में उच्‍च पद मिल सकता है। बच्‍चों की पढ़ाई की चिंता हो सकती है। स्वास्‍थ्‍य के प्र‍ति सावधान रहें। परिवार में खुशहाली रहेगी। यात्रा से आर्थिक लाभ हो सकता है।

9 धनु राशि
कार्यक्षेत्र की बाधाएं समाप्‍त होंगी। दूसरों की मदद करेंगे। मौसमी बीमारी हो सकती है। आत्‍मविश्‍वास बना रहेगा।

10 मकर राशि
हर कार्य समय पर पूरा सकेंगे । भूमि, भवन के कार्य संपन्‍न होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्‍न रहेगा। कामकाज में मन लगेगा।

11 कुंभ राशि
दुर्घटना या चोरी का भय रहेगा। कामकाज में चिड़चिड़ाहट रहेगी। पति पत्‍नी के बीच अनबन हो सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा।

12 मीन राशि
परिवार में बुजुर्गों के स्‍वास्‍थ्‍य की चिंता रहेगी। नकारात्‍मकता को हावी न होने दें। व्‍यावसायिक यात्रा लाभ देगी । प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक नहीं। जिम्‍मेदारियों का बोझ बढ़ेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments