Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस की जूनियर ट्रैफिक फ़ोर्स का हुआ गठन, परिजन-दोस्तों को ट्रैफिक नियमों...

पुलिस की जूनियर ट्रैफिक फ़ोर्स का हुआ गठन, परिजन-दोस्तों को ट्रैफिक नियमों का पढ़ाएंगे पाठ !

फ़ाइल् फोटो……

उत्तराखंड पुलिस ने लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूकता लाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार में मदद के लिए जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन शुरू कर दिया है। पुलिस ने देहरादून के 10 स्कूल-कालेजों में ट्रैफिक फ़ोर्स का गठन किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस फोर्स में शामिल छात्रों को आई कार्ड भी बांटे गए।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी अनिल रतूड़ी, एडीजी वी विनय कुमार, आईजी दीपम सेठ और यातायात निदेशक केवल खुराना ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि कैसे वे खुद यातायात नियमों का पालन करेंगे। अपने परिजनों, दोस्तों और सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालक को कैसे नियमों की जानकारी देंगे।

अन्य जिलों में भी होगा जूनियर ट्रैफिक फ़ोर्स का गठन  

निदेशक यातायात केवल खुराना ने बताया कि ये बच्चे अभी स्कूलों में और घर के आसपास लोगों को जागरूक करेंगे। अगले सप्ताह से इन्हें सप्ताह में एक बार सड़क पर उतारा जाएगा। 16 दिसंबर से अन्य जिलों में इसका गठन होगा। उन्होंने बताया है कि अभी बन्नू स्कूल, एसजीआरआर रेसकोर्स, डीएवी पीजी, दून कैंब्रिज, मंगला देवी, सीएनआई गर्ल्स, सीएनआई ब्वॉयेज, एसजीआरआर ईसी रोड और डीपीएस स्कुल के बच्चो को इस फ़ोर्स में शामिल किया गया है।

पुलिस की एक और अनोखी पहल 

पुलिस अब बच्चों के बाद अब उनकी मम्मियों को यातायात से जोड़ने की योजना बना रही है। एआईजी केवल खुराना ने बताया कि जल्द ही मदर्स ट्रैफिक फोर्स का गठन किया जाएगा। इसके लिए 15-15 महिलाओं का समूह बनाया जाएगा। इच्छुक महिलाएं अपनी मर्जी से इस फोर्स में शामिल हो सकती हैं। वे अपने बच्चों के स्कूल में, या पैरेंट्स टीचर मीटिंग में या निदेशालय के व्हाट्सएप नंबर-8755721002 पर संपर्क कर जानकारी ले सकती हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments