Homeराज्यउत्तराखण्डचम्पावत को मिली बड़ी ऊर्जा सौगात, लोहाघाट में 132/33 केवी उपकेंद्र हुआ...

चम्पावत को मिली बड़ी ऊर्जा सौगात, लोहाघाट में 132/33 केवी उपकेंद्र हुआ चालू

चम्पावत :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सशक्त उत्तराखंड’ और सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के विजन को साकार करने की दिशा में ऊर्जा विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनपद चम्पावत में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लोहाघाट के मैलकुना डैसली स्थित 132/33 केवी पीटीसीयूएल उपकेंद्र को सफलतापूर्वक चार्ज कर संचालन में ला दिया गया है।

चम्पावत के लोहाघाट में 132/33 केवी उपकेंद्र हुआ चालू

मुख्यमंत्री के चम्पावत को आदर्श जिला बनाने के संकल्प के अनुरूप इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही पिथौरागढ़ से लोहाघाट उपकेंद्र तक विद्युत आपूर्ति स्थानांतरण (लाइन परिवर्तन) का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

नए उपकेंद्र के संचालन से चम्पावत, लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा, बाराकोट सहित आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। उपभोक्ताओं को अब बेहतर वोल्टेज, अधिक स्थिर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों, उद्योगों और सरकारी संस्थानों को भी बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और बिजली व्यवधानों से राहत मिलेगी।

बिजली की उपलब्धता, गुणवत्ता और स्थिरता में होगा सुधार

उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के अधिशासी अभियंता विजय सरकारिया ने बताया कि उपकेंद्र को चार्ज करने और लाइन स्थानांतरण का कार्य पूर्ण होने के बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। लोहाघाट उपकेंद्र के संचालन से भविष्य में बिजली की उपलब्धता, गुणवत्ता और स्थिरता में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular