Homeराज्यउत्तर प्रदेश13 जिलों के प्रत्याशियों के लिए तय हुई 13 टीमें

13 जिलों के प्रत्याशियों के लिए तय हुई 13 टीमें

रायशुमारी कर प्रदेश अध्यक्ष को देंगे रिपोर्ट

देहरादून। अप्रैल में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सभी तेरह जनपदों के लिए 13 टीमों की रचना कर दी है जो क्षेत्रों में जाकर जनता से जुड़े प्रत्याशियों के चयन में लोगों के विचार जानेगी और उसी के अनुरूप प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित ये टीमें आगामी 29 व 30 मार्च को सभी जनपदों में जाकर लोगों के विचार जानकर पैनल तैयार करेगी और उन्हें प्रदेश के पदाधिकारियों तक भेजेगी ताकि स्थानीय निकाय चुनावों में प्रत्याशियों का चुनाव किया जा सके। जानकारी देते हुए महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि इस टीम में जिलों में जाने वाली टीमों में देहरादून जनपद के चयन के लिए वरिष्ठ नेता विनय रुहेला, श्यामवीर सिंह सैनी, धनश्याम नौटियाल को शामिल किया गया है। इसी तरह हरिद्वार के लिए वरिष्ठ नेता ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रवत्ता विरेंद्र सिंह बिष्ट, तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवं सुरेंद्र सिंह चौहान का नाम शामिल किया गया है। उत्तरकाशी जनपद की व्यवस्था के लिए विधायक महेंद्र भट्ट, पूर्व भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष कुसुम कंडवाल तथा अतर सिंह तोमर को नियुक्त किया गया है।
जनपद टिहरी के प्रत्याशी चयन में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल तथा रामसुंदर नौटियाल को नियुक्त किया गया है जबकि पौड़ी जनपद का काम राजपुर विधायक खजानदास, खिलेंद्र चौधरी, शकुंतला जगवाण के जिम्मे छोड़ा गया है। इसी प्रकार चमोली जनपद के लिए युवा नेता राजेंद्र अंथवाल, विधायक विनोद कंडारी तथा धीरेंद्र चौहान का नाम तय किय ागया है जबकि रुद्रप्रयाग जनपद के प्रत्याशियों के चयन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी, रामकिशन सिंह रावत, खेम सिंह चौहान भूमिका निभाएंगे।
इसी तरह कुमाऊं मंडल के ऊधमसिंह नगर के प्रत्याशियों के चयन में भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक केदार जोशी, अश्वनी कौशिक, बलवंत सिंह भौर्याल तथा पुनीत मित्तल को शामिल किया गया है जबकि नैनीताल जनपद के प्रत्याशियों के चयन की जानकारी भाजपा प्रदेश्यक्ष उपाध्यक्ष एवं विधायक पुष्कर सिंह धामी, राजकुमारी गिरी, सुरेश परिहार प्रदेश आलाकमान को देंगे। इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद के स्थानीय निकाय प्रत्याशियों के चयन में जनता से उनकी राय जानने का काम राजू भंडारी, समीर आर्य, मनोज पाठक, गणेश ठुकराठी करेंगे। बागेश्वर जनपद के प्रत्याशी चयन में आशीष गुप्ता, बीना आर्य, प्रकाश हर्बोला की जिम्मेदारी तय की गई है। पिथौरागढ़ जनपद के प्रत्याशियों के चयन में महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का तथा रमेश बहुगुणा लोगों का मत जानेंगे जबकि चंपावत जनपद में वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता पलड़िया तथा उत्तम दत्ता लोगों से जानकारी प्राप्त कर आलाकमान को जानकारी सौंपेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मानना है कि जनता से लिये गए संकेत पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे और इसी आधार पर स्थानीय निकायों के प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा ताकि उनकी जीत सुनिश्चित हो सके।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular