Homeराज्यउत्तराखण्ड10-वी फेल होने के बावजूद भी साइबर फ्रॉड में माहिर है गिरोह...

10-वी फेल होने के बावजूद भी साइबर फ्रॉड में माहिर है गिरोह का सरगना,97 बैंक खातों धारको को लगाया लाखो का चुना

बड़ी खबर : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है,एसटीएफ ने अंतरराष्टीय साइबर क्राइम गिरोह का खुलासा करते हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरोह के तीन शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है, आपको बतादे कि आरोपियों ने बीते जुलाई माह में राजधानी देहरादून में एक साथ 97 बैंक खाताधारकों के एटीएम में सेंधमारी कर एटीएम क्लोनिंग के जरिये 46 लाख से अधिक रुपये उड़ाये थे, गिरफ्तार सभी आरोपी रामबीर,सुनील और जगमोहन हरियाणा झज्जर के रहने वाले है, डेढ महीने की मशक्कत के बाद उत्तराखण्ड एसटीएफ और  मामलें के खुलासे के लिए बनाई गई विषय एसआईटी टीम को मिली बमुश्किल सफलता मिली है। देहरादून पुलिस ने आरोपियों पर ढाई-ढाई हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था.

एसएसपी एसटीएफ रिदिम अग्रवाल के मुताबिक गिरोह का सरगना राजबीर 10-वी फेल होने के बावजूद भी साइबर फ्रॉड में माहिर है जबकि उसके अन्य साथी ग्रेजुएट है जाहिर है कि तीनो ने किसी से साइबर क्राइम के गुर सीखे होंगे। इससे पहले गिरोह के सरगना रामबीर की प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, गिरफ्तार साइबर क्राइम के आरोपियों ने देहरादून के एटीएम मशीनों में  स्किमर और डिवाइस लगाकर- एटीएम क्लोनिंग के जरिये 97 लोगों के लाखों की रकम जयपुर और दिल्ली से थे उड़ाये। तब से आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहे थे वन्ही साइबर ठगो के गैंग के खुलासे और गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी अनिल रतूड़ी ने बीस हजार,आईजी एसटीएफ दीपम सेठ ने 10 हजार और एसएसपी एसटीएफ ने ढाई हजार रूपए इनाम देने की घोषणा की है….

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular