Homeराज्यउत्तर प्रदेश10-वी और 12-वी पास के लिए 2 लाख नौकरी,यह है इंडियन रेलवे...

10-वी और 12-वी पास के लिए 2 लाख नौकरी,यह है इंडियन रेलवे का प्लान?

बड़ी खबर : इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसमें लगभग 19,000 रेलगाड़ियां रोजाना चलती हैं, इसके बावजूद रेलवे सुरक्षा के मुद्दे को अभी भी गंभीरता से नहीं ले रहा है. आए दिन होने वाली ट्रेन दुर्घटनाएं कई तरह के सवाल पैदा करती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3 सालों में ट्रेन हादसों में कम से कम 650 लोगों की मौत हुई है.
आए दिन बढ़ते ट्रेन हादसों से सबक लेते हुए इंडियन रेलवे ने अगले कुछ सालों में 2 लाख कर्मचारियों को नौकरी पर रखने का प्‍लान तैयार है. यह रिक्रूटमेंट रेलवे सेफ्टी और ग्राउंड पेट्रोलिंग को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है. रेलवे ने इन कर्मचारियों की भर्ती के लिए योग्‍यता सामान्‍य तौर पर 10वीं या फिर 12वीं तय की है.
जानकारी के मुताबिक इंडियन रेलवे में निचले स्तर की करीब 16 फीसदी सेफ्टी पोस्ट खाली हैं जिसकी वजह से 64 हजार किमी के लंबे रेल नेटवर्क के मेंटिनेंस और पेट्रोलिंग में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे के एक बड़े अधिकारी के मुताबिक अब जल्द ही रेलवे नेटवर्क की मेंटिनेंस और पेट्रोलिंग के लिए नई भर्तियां करेगा. साथ ही, गैंगमैन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से ट्रेनिंग देने की योजना है. रेलवे 100 से अधिक ट्रैक निरीक्षण व्हीकल खरीदने की योजना भी बना रहा है.
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular