Homeराज्यउत्तराखण्डमनचले ने 13 साल की लड़की को घर से खींच, तलवार से...

मनचले ने 13 साल की लड़की को घर से खींच, तलवार से काट दिया हाथ ..

 

लखीमपुर खीरी जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शोहदे ने तलवार से एक लड़की के हाथ काट दिए. सड़क पर सरेराह हुई इस वारदात ने सबके होश उड़ा दिए हैं. लड़की की हालत गम्भीर है, घंटों बाद घायल लड़की को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है.

जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पड़ी 13 साल की शिवानी दर्द से छटपटा रही थी. उसकी चीखें जिस किसी के कान में पड़ रही थीं, वही उफ्फ कर रहा था. सदर कोतवाली के बाबूराम सर्राफ नगर में 13 साल की शिवानी अपनी दिव्यांग मां सुशीला के साथ रहती है. उसकी छोटी बहन अंकिता और दो भाई सूरज और प्रिंस हैं.

मां ने बताया कि रोहित नाम का लड़का अक्सर सामने होटल पर बैठता था. बुधवार दोपहर चार्जर के बहाने घर आया,और बिटिया को खींचने लगा. वह उसे सड़क पर ले गया ताबड़तोड़ तलवार से प्रहार कर हाथ काट दिया. मां रोते हुए बस इतना कह पाती हैं कि रोहित को फांसी दे दो. परिवार धौरहरा कोतवाली के कलुआकोट गांव का है. गरीब परिवार है, बाप बीमार रहता है. एक भाई चंडीगढ़ में तो छोटा सूरज होटल पर काम करके परिवार का पेट पालता है.


कृष्णा बाबू तिवारी ने लड़की पर ताबड़तोड़ वार करते देखा तो हैरान रह गए, कृष्णा ने कहा कि मै गुजर रहा था अचानक देखा की लड़का लड़की को खींचते हुए तलवार से ताबड़तोड़ वार कर रहा था. जब तक रोक पाता एक हाथ अलग हो गया था. उसके बाद लड़की को उठाकर सब अस्पताल लाए.

 

 

घटना की सूचना के बाद जिले के एसपी और डीएम भी अस्पताल पहुंचे. लड़की का हाल देखा परिवार से घटना की जानकारी ली. आदेश दिया कि एम्बुलेंस से लखनऊ भेजो पर घण्टों एम्बुलेंस नहीं मिली. लड़की की हालत बिगड़ रही थी. पब्लिक में गुस्सा बढ़ रहा था. कुछ लोगों ने तो चंदा जमा कर प्राइवेट एम्बुलेंस की व्यवस्था शुरू कर दी. पर आखिरकार सरकारी एम्बुलेंस आ गई.

 

एसपी डॉ चनप्पा ने बताया कि आरोपी पकड़ लिया गया है और वारदात के बारे में पूछताछ चल रही है. वही डीएम खीरी आकाशदीप का कहना है कि परिवार को जो मदद होगी की जाएगी. उन्होंने कहा कि 13 साल की लड़की पर सरेराह इस तरह वहशी हमला एकतरफा प्यार है, रेप का प्रयास या फिर कुछ और विवाद, पुलिस पड़ताल के बाद पता चलेगा.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular