
अल्मोड़ा- जिला अल्मोड़ा में नगर के होली बाजार में अब चीन की धमक नहीं रही…स्वदेशी पिचकारियों ने चीन निर्मित पिचकारियों को टक्कर देते हुए पीछे पछाड़ दिया है…इस बार बाजार में स्वदेशी पिचकारियां छाई हुई हैं…आयात शुल्क में बढ़ोतरी और कोरोना वायरस के खौफ ने जिले के कारोबारियों का मेड इन चीन से मोह भंग कर दिया है…आपको बता दें कि होली पर हर साल नगर के बाजार में चीनी पिचकारियों का कब्जा रहता था, लेकिन इस बार स्वदेशी पिचकारियां छाई हुई हैं…बाजार में दुकानें स्वदेशी पिचकारियों से सजी हैं…व्यवसायियों ने बताया कि नगर में रंग और गुलाल हाथरस की फैक्टरियों से आ रहा है…पिचकारियां दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेरठ से आ रही हैं…टोपियां अमरोहा, गुब्बारे मेरठ, दिल्ली आदि से आ रहे हैं…बताते चलें कि नगर के चौक बाजार के व्यवसायी भास्कर साह ने बताया कि टैक्स बढ़ने से चीन से आने वाला सामान महंगा पड़ रहा है…इसके साथ ही कोरोना का खौफ भी है…इसलिए व्यवसायी चीन निर्मित सामान नहीं मंगा रहे हैं…इस बार होली में बाजार में स्वदेशी पिचकारियां ही बिक रही हैं…



