
कर्णप्रयाग- रंगों के पर्व होली का रंग इस बार लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है…ऐसे में जगह- जगह होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोग एक दूसरे को होली की बधाईया दे रहे हैं…साथ ही होली की अच्छी रौनक को देखते हुए स्थानीय व्यापारी भी खुश है…आपको बता दें कि कर्णप्रयाग, गौचर, लंगासु, गैरसैंण, सिमली, आदिबद्री आदि स्थानों में जगह जगह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है…स्कूलों में भी छोटी होने से पूर्व बच्चों ने जमकर होली का आनंद लिया… राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कर्णप्रयाग द्वारा कर्णमन्दिर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया…जिसके दौरान होली के गीतों पर जमकर थिरकर एक दूसरे को गुजिया खिलाकर होली की बधाई दी…और बाजारों में मिठाईओ की दुकानों में लोगो की भारी भीड़ उमड़ी रही…जिसके चलते इस बार मिठाई और रंग व्यबसायो की अच्छी आमदनी हो रही है…



