
देहरादून- चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जमकर निशाना साध रहे है… प्रीतम सिंह और रणजीत रावत के बयानों के बाद हरीश रावत ने राष्ट्रीय नेतृत्व से खुद को पार्टी से निस्काषित करने की मांग की है… हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस ने उनको तमाम बड़ी जिम्मेदारियों से नवाजा है… लेकिन आज उन पर टिकट बेचने और मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने का आरोप लग रहा है…उन्होंने कहा यह मेरी अपने पार्टी संगठन से मांग है की मुझ जैसे व्यक्ति को पार्टी छोड़ सार्वजनिक जीवन में भी रहने का अधिकार नहीं है… जिसके लिए होलिका दहन के साथ मुझे भी दहन कर देना चाहिए…
