
देहरादून- उत्तराखंड में कांग्रेस की हार के बाद से ही कांग्रेस के नेता अपने ही नेताओं पर आरोप और प्रत्यारोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं…हाल ही में कार्यकारी प्रदेश अध्य्क्ष रंजीत रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया, जिसके बाद से ही उत्तराखंड की सियासत में गर्माहट आ गई है…एक समय था जब हरीश रावत के कार्यकाल में रंजीत रावत डिप्टी सीएम का रोल निभाते थे और उनकी परमिशन के बिना शासन का कोई भी कार्य नहीं किया जाता था…लेकिन वक्त बदलने के साथ ही हरीश रावत और रंजीत रावत के बीच में दूरियां भी बढ़नी शुरू हो गई हैं… दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगाते हुए नहीं थक रहे… इसको लेकर प्रदेश संगठन ने भी अपना सख्त रुख अपनाया है…आपको बता दें कि प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि जिस तरीके से पार्टी के नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मीडिया के माध्यम से बयान बाजी कर रहे हैं, उन्हें प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश जारी किया है कि किसी भी बयान को पार्टी प्लेटफार्म पर कहा जाए, जिससे कि पार्टी की छवि धूमिल ना हो, और पार्टी को मजबूत बनाने में काम किया जा सके…
