राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने “रन फॉर उत्तराखण्ड” दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेल निर्देशालय की और से गाँधी पार्क से आयोजित रन फॉर उत्तराखंड दौड़ में खेल मंत्री अरविंद्र पांडेय,कृषि मंत्री सुबोध उनियाल समेत कई विधायकों ने भाग लिया।
“रन फॉर उत्तराखण्ड” दौड़ मंगलवार की सुबह गाँधी पार्क से शुरू होकर एस्लेहाल,बहल चौक,पेसेपिक तिराहा,सचिवालय से होते हुए कनक चौक से पवेलियम ग्राउंड में ख़त्म हुई है. इस अवसर पर ‘हॉकी का जादूगर’ माने जाने वाले मेजर ध्यानचन्द जी को श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के युवाओं से मजबूत इरादों के साथ राज्य के विकास के लिए दौड़ने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी के जीवन से आज के युवाओं को देश के लिए जीने मरने और कभी हार न मानने की प्रेरणाा जरूर लेनी चाहिए।