Homeराज्यउत्तराखण्डहेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक पंजीकरण पर लगी...

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक पंजीकरण पर लगी रोक, खराब मौसम के कारण सरकार ने लिया फैसला।

देहरादून – हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। मौसम खराब होने के कारण सरकार ने यह फैसला लिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के वक्त से लगातार मौसम खराब चल रहा है। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है। हेमकुुंड साहिब की यात्रा 20 मई से शुरू हुई है। यात्रा से ठीक पहले हेमकुंड साहिब के पैदल मार्ग से बर्फ हटाई गई।

पांच दिन के भीतर हेमकुंड साहिब में 5600 से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। इससे पहले सरकार ने 25 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी। हालांकि बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों के आफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जा रही थी। लेकिन अब 26 मई से केदारनाथ धाम करने वाले यात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

केदारनाथ के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक पंजीकरण

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा प्रतिदिन 20 हजार से अधिक है। 26 से 30 मई तक केदारनाथ की यात्रा के लिए 1.17 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। अब तक केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है।

अब तक कुल पंजीकरण की संख्या

धाम             कुल पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ            1224221
बदरीनाथ            1050621
गंगोत्री                640240
यमुनोत्री              586659
हेमकुंड साहिब        62859
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular