
कश्मीर में हालात सुधरने के बीच आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने लोगों को गीदड़ भभकी दी है. हिज्बुल मुजाहिदीन ने लोगों को गणतंत्र दिवस पर सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के विरुद्ध चेतावनी दी है. जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती एवं अन्य नेताओं को अपने घरों या मूल स्थानों पर 15 मिनट के लिए ‘बिना सुरक्षा’ के रहने चुनौती दी.
कल जारी 10 मिनट के एक वीडियो में एक अज्ञात हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर ने कहा कि हम कहना चाहते हैं कि महबूबा और भारत समर्थक अन्य नेता घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें. उसने कहा कि यदि वे सोचते हैं कि देश उनके साथ है तो हम उन्हें बिना सुरक्षा के महज 15 मिनट के लिए अपने घरों या मूल स्थानों में रहने की चुनौती देते हैं.
धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि इससे यह अपने आप ही तय हो जाएगा कि राष्ट्र आतंकवादियों के साथ है या इन गद्दारों के साथ. इस वीडियो में कमांडरों के साथ एके 47 लिए दो गार्ड भी नजर आ रहे हैं.