Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में सीवर ट्रीटमेंट सिस्टम का हुआ डेमोंसट्रेशन, कुमाऊं कमिश्नर सहित जल...

हल्द्वानी में सीवर ट्रीटमेंट सिस्टम का हुआ डेमोंसट्रेशन, कुमाऊं कमिश्नर सहित जल संस्थान के अधिकारी रहे मौजूद।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी में आज सीवर ट्रीटमेंट सिस्टम का डेमोंसट्रेशन हुआ। इस मौके पर कुमाऊं कमिश्नर और जल संस्थान के सभी अधिकारी मौजूद रहे। सीवर लाइन में आने वाले कचड़े को देखते हुए रोबोटिक आर्म्स सीवरेज क्लीनीज सिस्टम का डेमोंसट्रेशन किया गया।

इस मशीन की लागत करीब 40 लाख है जो आधुनिक तकनीक से लैस है। खासकर पहाड़ी जिलों में जहां सीवर की मशीनें नहीं पहुंचे सकती या सीवर को मैनुअली साफ करना पड़ता है उन आंखों के लिए यहां सिस्टम बहुत उपयोगी है। इस सिस्टम को अभी देश के 17 राज्य अपना रहे हैं। रोबोटिक आर्म्स सीवरेज क्लीनीज सिस्टम एक बार में करीब 20 से 25 किलो कूड़े को सीवर लाइन से बाहर निकाल सकती है।

यही नहीं सीवर लाइन के अंदर मौजूद गैसों के मिश्रण को भी सेंसर के द्वारा पता किया जा सकता है। सबसे बड़ा फायदा तो रोबोटिक आर्म्स सीवरेज क्लीनीज सिस्टम का यह है की मैनुअल तरीके से सीवर की सफाई के प्रावधान को बंद करने पर विचार किया जा सकता है क्योंकि सीवर की सफाई के दौरान सीवर लाइन में उतरने और वहां मौजूद गैंसो से कई मजदूरों की मौत हो जाती है।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के मुताबिक आने वाले दिनों में इस मशीन के लिए बजट का प्रावधान भी रखा जाएगा जिससे सीवर की सफाई रोबोटिक तरीके से हो सके।

जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता बताते हैं की फिलहाल हल्द्वानी और नैनीताल शहर के लिए रोबोटिक आर्म्स सीवरेज क्लीनीज सिस्टम मंगवाने के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है क्योंकि यह सिस्टम काफी महंगा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular