Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में बच्चो की ज़िन्दगी में जहर घोलने वाला अपराधी गिरफ्तार

हल्द्वानी में बच्चो की ज़िन्दगी में जहर घोलने वाला अपराधी गिरफ्तार

हल्द्वानी: मंडी चौकी पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली उन्होंने स्मैक तस्कर को दबोच लिया है। यह स्मैक स्मग्लुर बहेड़ी से स्मैक खरीदकर लाया था और इसे वह स्कूली बच्चों को सप्लाई करता था। यह वही स्मैक तस्कर है जिसे पूर्व में भी स्मैक की बिक्री करते गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कुछ ही दिन पहले वह जमानत पर रिहा होकर आया था।

बता दे की सूबे के एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी के निर्देश पर हल्द्वानी जिले में इन दिनों मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। और इसे हल्द्वानी पुलिस की तारीफ ही कहेंगे की उन्होंने सख्त कार्यवाही करते हुए चार माह में 17 मुकदमे दर्ज कर तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular