Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली के आसमान में दिखे चीनी हेलिकोप्टर

चमोली के आसमान में दिखे चीनी हेलिकोप्टर

उत्तराखंड के चमोली जिले में भारतीय सीमा के अन्दर  दो चीनी हेलीकॉप्टरों की घुसपैठ का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के मुताबिक बाड़ाहोती क्षेत्र में चीन के दो हेलीकॉप्टर करीब तीन मिनट तक मंडराते रहे। बता दे कि चमोली की पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने घुसपैठ से इन्कार करते हुए कहा कि बहुत मुमकिन है कि हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गए।

चमोली बाड़ाहोती क्षेत्र सीमा घुसपैठ की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाल इलाका है असल में यह चारागाह है जहां पर स्थानीय लोग अपने जानवरों को लेकर आते हैं। इन दिनों भी स्थानीय चरवाहे इस क्षेत्र में मवेशियों के साथ डेरा डाले हैं। सूत्रों के अनुसार इन लोगों ने शनिवार सुबह चीन सीमा की ओर से दो हेलीकॉप्टर आते देखे। कुछ देर मंडराने के बाद दोनों वापस लौट गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular