Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी: निर्माणाधीन मॉल में कंटेनर से दबकर 3 मजदूरों की हुई दर्दनाक...

हल्द्वानी: निर्माणाधीन मॉल में कंटेनर से दबकर 3 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत!

हल्द्वानी:- आवास विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन मॉल में कंटेनर से दबकर 3 मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत के मामले में कांग्रेस अब उग्र हो गयी है, हल्द्वानी में आज दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट के बाहर मॉल मालिकों और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पूतला फूंका, इस दौरान कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि शहर के बीचोंबीच मानकों को ताक पर रखकर मॉल का निर्माण किया जा रहा है. जिसमे मॉल के मालिकों की लापरवाही से 3 मजदूरों की मौत हो गई है. लेकिन प्रशासन और पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नही कर रहा है. सिर्फ खानापूर्ति करने के लिये मॉल में काम करने वाले बेकसूर मुंशी को जेल भेजने का काम किया गया है, वही मजदूरों की मौत पर मॉल मालिकों द्वारा मृतकों के परिजनों को मुआवजे के नाम पर खुलेआम 5-5 लाख रूपये देकर उनका मुँह बन्द करने की कोशिश की गयी. जिस पर पुलिस प्रशासन मौन बना हुआ है, वही उनका यह भी कहना है कि यदि इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही नही की गयी तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular