Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस ने 5 आरोपियों को 13 पेटी शराब और 2 चोरी की...

पुलिस ने 5 आरोपियों को 13 पेटी शराब और 2 चोरी की कार के साथ किया ग्रिफ्तार!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा की शराब देहरादून के पछवादून में भारी मात्रा में सप्लाई होने वाली है। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक देहात एवम छेत्रधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में नारकोटिक सेल के साथ संयुक्त टीम का गठन कर उक्त को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके चलते पुलिस टीम ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर और जानकारियां एकत्रित कर दिनाँक 28 मार्च 18 को सहसपुर में चेकिंग अभियान चलाया. जिसमे 2 कारो में 05 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि ये लोग संयुक्त रूप से हरियाणा/चंडीगढ़/हिमांचल प्रदेश आदि से सस्ती शराब को उत्तराखंड के देहरादुन एवम अन्य पहाड़ी छेत्र में मोटे दाम पर सप्लाई करते हैं। उक्त बरामद शराब को पछवादून में सप्लाई करने की बात स्वीकार की गई है। दोनों कारो को अवैध परिवहन किये जाने एवम कोई कागजात न मिलने पर गाडियों को सीज कर दिया गया।

1. तेरह (13) पेटी शराब रॉक स्टार डीलक्स व्हिस्की।
2. कार वेगन आर नंबर DL3CAD 2088
3. कार इंडिगो नंबर CH03L 3977

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular