HomeUncategorizedहर Occasion पर ऐसे चूज़ करे जूते!

हर Occasion पर ऐसे चूज़ करे जूते!

अगर आप डेट पर या ऑफिशियल मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो यह देखना जरूरी है कि आपके जूते सही हैं या नहीं. क्योंकि जूते आपके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं.

सीआरओसीएस ब्रांड फूटवियर की ई-कॉमर्स और डिजिटल विपणन प्रबंधक भावना तिवारी ने फैशन में चल रहे जूतों पर कुछ सुझाव साझा किए हैं.

-अरामदायक स्नीकर जूतों का जोड़ा सही विकल्प हो सकता है. आप इन्हें किसी के साथ भी पहन सकते हैं, चाहे डेनिम हो या क्लासिक स्ट्रैट डेनिम.

-वेजिज एक ऐसा जोड़ा है, जिसे आप किसी के साथ भी पहन सकते हैं और यह आपको अतिरिक्त लंबाई देता है और यह आराम के स्तर पर समझौता किए बिना शरीर को अच्छा संतुलन प्रदान करता है.

-लोफर्स सिर्फ क्लासी ही नहीं, बल्कि आरामदायक भी है. इन्हें शॉर्ट्स और डेनिम दोनों के साथ पहना जा सकता है। इसके लिए नीले, खाकी, काले रंग में चुना जा सकता है.

-आजकल सफेद जूते काफी प्रचलित हैं. आपकी आलमारी में सफेद रंग के जूतों को शामिल किया जा सकता है. इन्हें आपके केशुअल कलेक्शन के साथ पहना जा सकता है. यह बहुत आरामदायक है और यह आपके लुक में स्टाइल और रंग भरता है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular