Homeराज्यउत्तराखण्डहरीश रावत का त्रिवेंद्र सरकार पर हमला, कहा- विपक्ष की आवाज दबा...

हरीश रावत का त्रिवेंद्र सरकार पर हमला, कहा- विपक्ष की आवाज दबा रही है सरकार…..

ऋषिकेश- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड आंदोलन के सूत्रधार स्व. इंद्रमणी बडोनी की मूर्ति स्थापित किये जाने व चैक का नामकरण उनके नाम पर नगर निगम ऋषिकेश के बोर्ड की सराहना की। उन्होंने स्व. इंद्रमणी बडोनी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत स्व. इंद्रमणि बडोनी चैक पर उनकी प्रतिमा पर नमन करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति से परहेज ठीक नहीं है। आज देश में यही हो रहा है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। इससे लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वयं के खिलाफ सीबीआइ जांच पर उन्होंने कहा कि कोई भी जांच एजेंसी हो वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। साथ ही कहा कि उनके खिलाफ जिस स्टिंग को मुद्दा बनाया गया है वो सिर्फ बातचीत है। यहां तो रुपए के लेने देने का स्टिंग सामने आया है। राज्य सरकार को उस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर संस्थागत जुल्म के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, देवप्रयाग के जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, मधु जोशी, पार्षद राकेश मियां, विमला रावत, सरोजनी थपलियाल, लोकपाल कैंतुरा, मनीष शर्मा, भगवान सिंह पंवार, अभिषेक शमा आदि मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular