Homeराज्यउत्तराखण्डदून समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश के आसार, चार...

दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश के आसार, चार जगहों पर मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद……

देहरादून- आज बद्रीनाथ हाईवे चार जगहों पर मलबा आने से बंद हो गया है। रास्ते में फंसे यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी, पागलनाला, गोविंदघाट और लांमबगड में मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। वहीं रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक घने बादल छाये। वहीं राजधानी दून समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बता दें हरिद्वार में पूरी रात तेज बारिश हुई। शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ। ज्वालापुर, कनखल, अपर रोड बाजार में जलभराव हो गया। लेकिन सुबह होने तक राहत मिल गई। बारिश होने से कई दिनों में उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular