Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार: भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज....

हरिद्वार: भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज….

हरिद्वार के भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ बहदराबाद पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा भाजपा नेत्री ने कराया है जो खुद को भी मंडल में पदाधिकारी बताती है। बता दें कि कुछ दिन पहले भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने रेप का मुकदमा लिखवाने वाली महिला, दो कथित पत्रकारों और उसके पति को ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल भिजवाया था। अब इस मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है की वह क्षेत्र के काम लेकर विधायक सुरेश राठौर के पास गई जहां उन्होंने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ रेप किया। यही नहीं भाजपा विधायक ने इसके बाद महिला नेत्री को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments