Homeराज्यउत्तराखण्डस्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत समानता दिवस मनाया

स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत समानता दिवस मनाया

देहरादून। निजी विद्यालय भी स्वतंत्रता दिवस सप्ताह मनाकर अपने बच्चों को देश भक्ति से ओत-प्रोत करते हैं। इसी का प्रमाण है डीपीएसजी देहरादून द्वारा शुक्रवार को समानता दिवस का आयोजन किया जाना। समानता दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता की भावना को विकसित करना व समाजिक भेदभाव को दूर करना है।
इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिवनगर बस्ती व राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमनपुर देहरादून के 100 से अधिक बच्चे सम्मिलत हुए। मुख्य अतिथि आकांशा राठौर उप शिक्षा अधिकारी देहरादून व रूबी कुमार प्रधानाचार्य डी पी एस जी देहरादून ने श्लोक की पावन ध्वनि के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्रओं के द्वारा स्वागत गीत गा कर समस्त मेहमानों का किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के हेड बाय गोविन्द किशोर ने खेलों का परिचय देते हुए छात्र जीवन में खेलो की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिसके बाद विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया गया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजन का संचालन 11वीं कक्षा की छात्र आंचल चौहान व छात्र सवर जयसवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular