Homeराज्यउत्तराखण्डस्मार्ट बनने जा रहा है देहरादून का ट्रैफिक सिस्टम, सात चोराहों पर...

स्मार्ट बनने जा रहा है देहरादून का ट्रैफिक सिस्टम, सात चोराहों पर लगेंगे स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल……..

देहरादून- स्मार्ट सिटी की दौड़ मे शूमार राजधानी देहरादून के ट्रैफिक संचालन सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शहर के प्रमुख चैराहों और तिराहों पर ट्रैफिक संचालन के लिए अब स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे, इनमें टाइमर डिस्प्ले नहीं होगी, बल्कि चैराहों पर लेनवार ट्रैफिक के दबाव के हिसाब से सेंसर के जरिये सिग्नल लाइट बदलेगी।

इसी कड़ी मे शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने के लिए मंडी तिराहे पर ट्रायल किया गया। यहां करीब चार महीने पहले सेंसर से चलने वाला ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया। इसके सफल ट्रायल के बाद अब पहले चरण में सात और जगहों पर इस तरह के ट्रैफिक सिग्नल लगने वाले हैं। हाल ही में इसका टेंडर फाइनल हुआ। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस टेंडर लेने वाली कंपनी पर जल्द सिग्नल लगाने का दबाव बना रही है।

अभी ये है स्थिति
देहरादून में मौजूदा समय में जो ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं, उन्हें पीक आवर में बंद कर पुलिस को खुद ट्रैफिक चलाना होता है, क्योंकि पीक आवर में कई चैराहों पर सभी लेन की बजाय एक या दो लेन में वाहनों का ज्यादा दबाव होता है। इसलिए पुलिस कर्मचारी लाइटें बंद कर खुद मैनुअल तरीके से ट्रैफिक संचालित करते हैं। लेकिन, स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगने पर पुलिस कर्मचारियों को इस तरह की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यहां सिग्नल होंगे स्मार्ट
पहले फेज में रिस्पना पुल से ईसी रोड होकर दिलाराम चैक तक स्मार्ट सिग्नल लगेंगे। इनमें दिलाराम चौक, बहल चौक, क्रॉस रोड चौक, सर्वे चौक, आराघर तिराहा, फव्वारा चौक और रिस्पना पुल शामिल हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular