Homeराज्यउत्तराखण्डस्कूल बस और ट्रक भिड़ंत के भीषण हादसे के बाद प्रशासन हरकत...

स्कूल बस और ट्रक भिड़ंत के भीषण हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, चेकिंग अभियान चलाकर 12 वाहनों के किए चालान।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – आज सुबह से ही सितारगंज में एआरटीओ ने चैकिंग के दौरान आधे दर्जन से अधिक वाहनों को सीज कर दिया और उन्होंने कहा की यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वालों पर बगैर किसी रियात के वैधानिक कार्यवाही भी की जायेगी।

बता दें बीते सोमवार के दिन सितारगंज NH 74 पाए ग्राम नयागांव भट्टा के समीप एक बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें एक स्कूल की बस व् ट्रक की भिड़ंत में करीब 22 छात्राओ को गंभीर चोटें आई थी। वहीं एक शिक्षिका समेत एक 14 वर्षीय छात्रा की मृत्यु भी हो गई थी।

जिसपर यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कार्यवाही के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत उधम सिंह नगर ने भी सख्त निर्देश दिए थे। वहीँ खासकर अनफिट बसों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने के आदेश दिए थे।

इसी बीच आज एआरटीओ ने सुबह ही सितारगंज में जबरदस्त चेकिंग की। वही चेकिंग में 3 स्कूल बस, 2 टैम्पो और 2 प्राइवेट वाहन पकड़ा है। जिनमे क्षमता से अधिक छात्रों को स्कूल ले जाये जा रहे थे। वहीं लगभग 12 वाहनों के चालान किये गए हैं। इसी बीच एआरटीओ विपिन कुमार ने बताया की पकडे गए वाहनों पर जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular