उधम सिंह नगर/बाजपुर – सेल्स टैक्स विभाग की 14 टीमों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर बाजपुर के केलाखेड़ा में 15 वाहन कटरों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।
कारोबारियों द्वारा किराए पर ली कृषि भूमि पर बड़ी संख्या में वाहन और वाहनों से काटे गए पार्ट्स पाए गए थे। 15 कटरों में से 4 का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन भी नहीं था।
जिन 11 लोगों का रजिस्ट्रेशन है, उन्होंने भी एक साल से टैक्स जमा नहीं किया है। टीम ने सवा करोड़ के 280 वाहनों को सीज किया गया, जिनमें 60 से अधिक बाइक थी।
सेल्स टैक्स अधिकारियों ने बताया कि यूपी में शिकंजा कसने के बाद अब ये वाहन कटर केलाखेड़ा में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर अपना कारोबार चला रहे हैं।
यूपी से सटा होने की वजह से केलाखेड़ा क्षेत्र में यूपी के अपराधी अपराध करते रहे हैं। ऐसे में यूपी में सख्ती से बाद इस क्षेत्र में बढ़ते वाहन कटरों के ठिकानों पर चोरी से वाहनों को काटे जाने से इंकार नहीं किया जा सकता है। सेल्स टैक्स की छापेमारी में उजागर हुए खेल के बाद अब पुलिस प्रशासन को भी इन वाहन कटरों पर शिकंजा कसने की जरूरत है ताकि इन ठिकानों पर अपराध न पनप सके।
View cool types of shields. Goods give sound time. Stream [url=https://thebealach.co.uk/]gay porn videos[/url] quick. Grab your style well.