Homeराष्ट्रीयसेल्फी लेने के कुछ ख़ास तरीके ..आप भी आजमाए

सेल्फी लेने के कुछ ख़ास तरीके ..आप भी आजमाए

सेल्फी का क्रेज आजकल हर जगह देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक सेल्फी का एक अनोखा ही क्रेज हैं। अच्छी सेल्फी के लिए यह जरूरी नहीं है कि आपके फोन का सेल्फी कैमरा बहुत ही अच्छा हो बल्कि जरूरी यह है कि आपको सेल्फी लेने का तरीका आना चाहिए। आइये जानते है बेहतर सेल्फी लेने के कुछ तरीके……..

आॅटो सेटिंग: सेल्फी के समय कोशिश यही करें कि सभी सेटिंग बाईडिफाॅल्ट मोड पर हो। क्योंकि इसमें फोन आपके इतना करीब होता है कि उसकी लाइट और इफेक्ट से अपकी तस्वीर खराब हो सकती है।

रोशनी की स्थिती: सेल्फी लेते समय रोशनी पर ध्यान जरुर दे । इस स्थिति में तस्वीर बहुत साफ आएगी। यदि रोशनी उल्टी दिशा से आ रही है तो आप अपनी स्थिति को थोडा बदल लें तो ज्यादा बेहतर होगा।

कैमरा बटन से बचें: जब आप सेल्फी लेते हैं तो उस वक्त स्क्रीन पर दिए गए कैमरा बटन को टच करना काफी मुश्किल होता है और अक्सर फोटो हिलने का डर होता है ऐसे में आप सेल्फ टाइमर का उपयोग कर सकते हैं या फिर कैमरा सेटिंग में जाकर वाॅल्यूम बटन को कैमरे के लिए सेट कर दें।

साइड पोज: सेल्फी के दौरान अक्सर आप सामने से फोटोग्राफी करते हैं। इसके बजाए कोशिश करें कि आप थोड़ा साइड पोज दें। अर्थात फोटो दाईं या बाईं ओर से लें। इस दौरान थोड़ा मुश्करा दें तो तस्वीर और खिलकर आएगी।

स्क्रीन के बजाए कैमरा देखें: सेल्फी में यह शिकायत बहुत ज्यादा है कि फोटो में आप कहीं बाहर देख रहे होते हैं। इसका कारण यह होता है कि कैमरा स्क्रीन के ऊपर होता है और आप स्क्रीन को देखते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि स्क्रीन के ऊपर कैमरे में देखें सेल्फी अच्छी आयेगी।

 

सेल्फी स्टीक: आज कल बाजार में सेल्फी स्टीक का बड़ा ही क्रेज है और यह असानी से कही भी मिल जाती है । स्टीक की वहज से कैमरा आपसे थोड़ा दूर हो जाता है और आप बड़ी तस्वीर अराम से ले सकते है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular